महोबा: झलकारी बाई तिराहे के पास अन्य बाइक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Sep 17, 2025 हमीरपुर जनपद के मौदहा निवासी 18 वर्षीय सूरज गोस्वामी बुधवार समय तकरीबन 6 बजे बाइक में सवार होकर महोबा से वापस अपने घर जा रहा था। तभी झलकारी बाई के पास अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सूरज गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।