फारबिसगंज: फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय जाने वाली सड़क रेनकट का शिकार बनी
फारबिसगंज राममनोहर लोहिया अस्पताल रोड से कुबेर टोला होते हुए अनुमंडल मुख्यालय जाने वाली सड़क रेनकट का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क की मरम्मती की मांग की है।