उधर किशनगंज मुख्यालय में थाना से सटे एवं बीआरसी के सामने स्थित मध्य विद्यालय बालक से 11 नवंबर को 12 वर्षीय सचिन अचानक ही गायब हो गया। उसकी काफी खोज बीन भी हुई लेकिन वह नहीं मिल पाया। परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के बाद पुलिस टीम भी खोजबीन में जुटी लेकिन अभी तक सचिन का पता लगाने में पुलिस असफल है। परिजनों में निराशा और हताशा का माहौल है।