सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में ईंट भट्टे पर काम करने वाली मां से मिलकर लौट रहे मजदूर की हुई मौत
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ईंट भट्टे पर काम करने वाली अपनी मां से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर के पास की बताई जा रही है।k