श्योपुर: गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनेगा, एडीएम ने समारोह की तैयारियों को लेकर की बैठक
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को शाम 05 बजे आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने निर्देश दिये कि मुख्य समारोह के भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिर्हसल आयोजित होगी।