जखनिया: गाजीपुर में शराब दुकानों की दूसरी ई-लॉटरी 9 अप्रैल को रायफल क्लब में सुबह 11 बजे खुलेगी: सीडीओ
गाजीपुर में आबकारी विभाग की फुटकर शराब दुकानों के आवंटन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले चरण की ई-लॉटरी के बाद बची और नवसृजित दुकानों के लिए अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गाजीपुर में फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के आवंटन के लिए दूसरे चरण की ई-लॉटरी 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह ई-लॉटरी सुबह 11 बजे रायफल क्लब गाजीपुर में संपन्न होगी।