ईसागढ़: भर्रोली गांव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 33/11 केवी विद्युत केंद्र का लोकार्पण किया
ईसागढ़ तहसील के ग्राम भर्रोली में विकास को नई रफ्तार मिली है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 33/11 केवी विद्युत केंद्र का लोकार्पण किया। इस नए केंद्र से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।