ईसागढ़: भर्रोली गांव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण
रविवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे भर्रोली में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से आसपास के गांवों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इसके बाद सिंधिया दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर ईसागढ़ पहुंचकर गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।