फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र के टीबी अस्पताल के पास एक वृद्ध महिला मृत अवस्था में पड़ी मिलने से सनसनी फेली
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के टीबी अस्पताल के पास सोमवार की दोपहर एक वृद्ध महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फेल गयी। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।