हैदरगढ़: शाहपुर सिद्धवी में कटी माइनर, सैकड़ों बीघा धान की फसल पर मंडराया संकट
त्रिवेदीगंज ब्लॉक में शाहपुर सिद्धवी माइनर नहर कटने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करमें मऊ गांव के पास नहर का तटबंध टूटने से पानी खेतों में फैल गया, जिससे आगे के कई गांवों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। धान की रोपाई के बीच सैकड़ों बीघा फसल पर संकट गहरा गया है। तेज बहाव के कारण नहर का पानी आसपास के खेतों में भर गया।