मड़ियाहू: गारोपुर गांव में कुएं में गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में चार वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को लापता हुए आदिल का शव बुधवार सुबह करीब 9 बजे गांव के पास स्थित जर्जर कुएं में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, आदिल घर से करीब 50 मीटर दूर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।