भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में माइनर में खंदी से 150 बीघा फसल जलमग्न
एलाऊ मे राजलपुर से सगामई जागीर माइनर मे निजामपुर गांव के समीप खंदी हो जाने से क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। माइनर का पानी खेतों मे फैलने से करीब डेढ़ सौ बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। जिससे मूंग, मूंगफली, उड़द और मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।