गभाना: हाईवे बरौली मोड़ के पास दो बाइकें आपस में भिड़ी, हादसे में तीन लोग हुए घायल
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर टमकौली मोड़ के पास रविवार सुबह करीब दस बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। थाना चांदपुर निवासी मेघराज सिंह अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टमकौली मोड़ के पास उनकी बाइक किसी वाहन को बचाने के प्रयास में आगे चल रही बाइक से टकरा गई।