इटावा: कोतवाली इलाके के पुरबिया टोला में नाले में आग लगने से उठे धुएं से लोग परेशान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Etawah, Etawah | May 19, 2026 कोतवाली इलाके के अंतर्गत पुरबिया टोला से निकलने वाले नाले में आग लगने से उठे धुएं से इलाके के लोग परेशान नजर आए है सोमवार रात करीब 10 बजे धुएं की खबर मिलने के बाद मौके पर शहर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मी ने आग पर काबू पाया है। नाले की पुलिया टूटकर नाले में गिर जाने की वजह से कूड़ा का ढेर लगा गया था स्थानीय लोगो ने सफाई की मांग की है।