मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अहमलपुर गांव में भेड़िए के हमले में पिता सहित दो बेटे हुए घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अहमलपुर गांव निवासी नारायण ने बताया कि मैं सुबह गोबर पाथने जा रहा था इस दौरान भेड़िए ने आकर मेरे दोनों बेटे सिकंदर 11 वर्ष आकाश 10 वर्ष पर हमला कर दिया जब मैं दौड़ा तो वह मेरे ऊपर हमला कर दिया जिससे मैं उसे लड़ते-लड़ते उसे मार डाला वहीं घायल अवस्था में तीनों को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया है