हवाई हमले की सूरत में किस तरीके से राहत बचाव का कार्य किया जाए। इसको लेकर शुक्रवार शाम 6:00 बजे फतेहगढ़ पुलिस लाइन क्षेत्र के अग्निशमन ग्राउंड में मॉक ड्रिल हुई। सायरन बजते ही फायर टेंडर द्वारा लगी गई आग को बुझाया गया। घायलों को रेस्क्यू का उपचार दिया गया। छत पर मौजूद घायलों को रस्सी से नीचे उतर कर अस्पताल भेजा गया।इस दौरान DM SP मौजूद रहे।