कटनी ग्रामीण: कलेक्टर के निर्देश के बाद निमास में जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हटाया अवरोध
जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने एक बार फिर संवेदनशील और प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया। स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम निमास में पिछले छह माह से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर बड़ी राहत मिली है प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी में बाधा बन रहे अवरोध को हटाया