धमतरी जिले के सरकारी स्कूलों में वीबीजी रामजी योजना के तहत लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड और मल्टी स्पोर्ट्स सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शिक्षण वातावरण मिलेगा। जिला प्रशासन ने गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया है।