बेलदौर: बेलदौर में महर्षि मेंहीं की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
बेलदौर प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सत्संग मंदिरों में गुरुवार की शाम चार बजे तक महान संत महर्षि मेही की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसको लेकर सुबह में कई जगहों पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी के द्वारा भक्तों द्वारा आध्यात्मिक नारे बुलंद किए जा रहे थे। इस अवसर पर सत्संग प्रेमियों में उमंग और उत्साह दिख रहे थे।