गिरिडीह: गिरिडीह के टाउन हॉल में गिरिडीह फिटनेस अकादमी द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन
गिरिडीह के टाउन हॉल में रविवार को 2 बजे गिरिडीह फिटनेस अकादमी की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के प्रशिक्षण प्राप्त जवानों और जिले के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।