ईसागढ़ थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन और एसडीओपी चंदेरी शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में ईसागढ़ पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।