अजयगढ़: पेड़ के सहारे मोबाइल शॉप में घुसा शातिर चोर CCTV में कैद हुई वारदात डेढ़ लाख से अधिक के मोबाइल लेकर फरार।
अजयगढ़ नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में स्थित रवि मोबाइल शॉप में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रेस्ट हाउस के सामने स्थित दुकान में अज्ञात चोर रात के अंधेरे में घुसकर करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार सुबह दुकान संचालक रवि जब दुकान पहुंचे तो कई मोबाइल