मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने मारी व्यक्ति को टक्कर व्यक्ति हुआ घायल
थाना सिविल लाइन इलाके के अंबेडकर पार्क के पास दिल्ली रोड से जॉब करके वापस घर लौट रहे सरल नाम के व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल हुए सरल को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरल को परिजनों ने बताया सरल प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है।