मुरादाबाद: पुलिस लाइन मे एसएसपी हेमराज मीना द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ दिवंगत दरोगा को सैल्यूट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी
बिलारी थाने में तैनात दरोगा मतीन अहमद की हृदय गति रुकने से मौत हो गई,दरोगा की मौत से एक और जहां मुरादाबाद पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं दरोगा की मौत से उनके परिवार में चीख पुकार मच गई है। पुलिस लाइंस ले जाया गया, जहां अंतिम सलामी दी गयी।एसएसपी हेमराज मीना द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ दिवंगत दरोगा को सैल्यूट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।