विदिशा नगर: गुलाब देकर बढ़ाया हौसला, बिना हेलमेट वालों पर हुई कार्रवाई
विदिशा में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान लगातार जारी है। बुधवार रात 8 बजे पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी खुद सड़क पर उतरे और सिविल लाइन क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, वहीं कई चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए।