मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर शुक्रवार को वैशाख माह की सतुवाई अमावस्या पर स्नान दान करने को लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। निमाड़ व मालवा सहित आस पास के क्षेत्रों से नर्मदा घाट पर बड़ी संख्या मे आए श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुपकी लगाकर पूजन अर्चन किया।पश्चात सत्तू का दान करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।