गोपालगंज: पार नवादा के पास उत्पाद विभाग ने शराब से लदी स्कॉर्पियो जब्त की, 603 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव के समीप शनिवार को उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर स्कार्पियो से से 603 लीटर शराब बरामद की। पूर्व से सूचना होने के बावजूद उत्पाद विभाग की टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग का दावा है कि फरार हुए शराब तस्करों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।