गोपालगंज: शबनम होटल के पास गोलीबारी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के शबनम होटल के पास हुई गोली फायरिंग मामले में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है की जमीन विवाद को लेकर यह फायरिंग हुई थी। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कट्ठा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।