जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।