गोपालगंज: दिव्यांग और बुजुर्गों को केंद्र सरकार से मिलेगा उपकरण, 16 जून से होगा रजिस्ट्रेशन: थावे रोड में सांसद डा आलोक
जिले के सभी प्रखंड में रहने वाले दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बायो श्री योजना के तहत उपकरण का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 जून से प्रखंड वार्ड शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी थावे रोड में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने दी।