तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर भागा ले जाने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज
तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि,उनकी 19 वर्षीय लड़की को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक शनिवार की रात्रि में 1 बजे अपने साथ बहला फुसलाकर भागा ले गया है। जिससे प्रर्थी काफी परेशान है। वहीं इस पूरे मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।