पनागर: कुशेनर में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में रीवा के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
रीवा जिले के ग्राम मोहरवां (थाना सिमरिया) के रहने वाले 47 वर्षीय रामसजीवन उर्फ लाला साहू के लिए बीती शाम काल बनकर आई। पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशनेर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के फौरन बाद उनके साथी अनिकेत मिश्रा उन्हें लहूलुहान हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने