बीकानेर: गंगाशहर थाने में पड़ोसी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
गंगाशहर थाना क्षेत्र से पड़ोसी पर चोरी करने का मामला सामने आया है। छोटा राणी बास निवासी भंवरी देवी पत्नी इशरराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। भंवरी देवी ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को उनके पड़ोसी रामरतन, उनके दोनों बेटे मुकेश और महेंद्र तथा माता राधादेवी ने मिलकर उनके घर में चोरी की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार के सभी सदस्य आपसी मिलीभगत से चोरी क