बहराइच: बाल शिक्षा निकेतन मे संस्कृति विभाग के तत्वाधान मे आयोजित ग्रीष्मकालीन पर्यावरण संरक्षण साप्ताहिक कार्यशाला का हुआ समापन
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सभागार में पर्यावरण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन विषयक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन पर्यावरण संरक्षण साप्ताहिक कार्यशाला का समापन किया गया।