कानपुर: पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाना क्षेत्र में पीड़ित ने साइबर ठगों द्वारा ₹2.50 करोड़ हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाना क्षेत्र में पीड़ित ने दो करोड़ 50 लाख रुपये साइबर ठगों द्वारा हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने गुरुवार 1बजेआरोप लगाया कि उसे एक वेबसाइट में मुनाफे का लालच देकर विभिन्न माध्यमों से 2.50करोड़ रुपये खाते में ठगों ने जमा करवाये। लाभ मांगने पर ठगों ने पीड़ित और उसके परिवार की एआई से फोटो एडिट करके बदनाम करने की धमकी दी।