कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ में ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया, अब फिजिकल चालान बंद, डिजिटल ई चालान से होगा भुगतान
प्रदेश में वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में आज एक नई शुरूआत हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जिला कोषालय में विशेष ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन किया, ताकि डिजिटल बदलाव के इस दौर में आम नागरिकों और स्टैंप वेंडरों को किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस काउंटर की शुरुआत के साथ ही शासन ने स्पष्ट कर दिया