बक्सर: दहीवर में विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, इलाज के दौरान दो की मौत; जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Sep 2, 2025 औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में सोमवार की शाम विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के साथ लोग बीमार हो गए हैं. तबीयत खराब होने पर सभी बीमार एक ही परिवार के सदस्यों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जानकारी के अनुसार दोनों बाप बेटा बताए गए हैं. वही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.