बक्सर: मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे को लेकर तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Sep 2, 2025 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित बक्सर जिले में आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को रात को डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह, एसपी शुभम आर्य व एसडीएम अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।