औरैया: ग्राम कोठीपुर में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा; पीड़ित ने राहत की गुहार लगाई
ग्राम कोठीपुर में अचानक हुई बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी सतीश चंद्र शुक्ला, जो एक लघु किसान हैं और थोड़ी खेती के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उनके कच्चे मकान के दो कमरे अचानक भरभराकर गिर गए। बताया गया कि सतीश शुक्ला अपनी पत्नी और दो अविवाहित पुत्रों के साथ उसी कच्चे मकान में रह रहे थे। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य क