लेस्लीगंजःतरहसी प्रखंड सभागार में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तर से आए निरंजन कुमार गुप्ता ने बाल विवाह को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को बाधित करता है तथा उनका भविष्य अंधकारमय बना देता है। कम उम्र में विवाह बच्चों पर जिम्मेदारियों का बोझ डाल देता