बैतूल नगर: बैतूल स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर नागपुर रेफर
बैतूल रेलवे स्टेशन पर रविवार रात 9:30 बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक को क्रॉस करते समय एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान हेमंत अड़ले, पिता हीरा अड़ले, उम्र