कुडू: कुडू में आकाशीय बिजली ने छीनी किसान की आजीविका, रोचो महुआ टोली में गाय की मौत,30 हजार रुपये का हुआ आर्थिक नुकसान।
Kuru, Lohardaga | Jun 29, 2026 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के सुदूरवर्ती सलगी पंचायत अंतर्गत रोचो महुआ टोली गांव में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में किसान को लगभग 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।