शेखपुरा: उत्पाद विभाग शेखपुरा की टीम ने ड्रोन के माध्यम से रामनगर गांव में की छापेमारी, 1200 किलो जावा गुड़ को बरामद कर नष्ट किया
शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन के माध्यम से रामनगर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1200 किलो जावा गुड बरामद किया गया। जिसे मौके पर पुलिस की टीम ने विनष्ट कर दिया। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।