दनियावां: दनियावां के फरीदपुर बाजार में आटा चक्की के बेल्ट में फंसकर एक 40 वर्षीय महिला की हुई मौत
Daniawan, Patna | Jun 10, 2026 दनियावां के फरीदपुर बाजार में आटा चक्की के बेल्ट में फंसकर 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला आटा चक्की संचालक भूषण प्रसाद की पत्नी सोनी देवी है। बताया जाता है कि बुधवार को महिला खुद आटा चक्की चला रही थी। इसी दौरान आटा चक्की की तेजी से घूम रहे बेल्ट में उसकी साड़ी फसने से चपेट आकर बुरी तरह जख्मी हो गई और तुरंत मौत हो गई। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।