रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी और चेचट के किसानों के खातों में पहुँचा मुआवजा, जिले के 94 हजार काश्तकारों को मिले ₹60.47 करोड़
रामगंजमंडी में मानसून सत्र 2025 में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से सोयाबीन की फसल गंवाने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने खराबे के मुआवजे का भुगतान शुरू कर दिया है। जिले के कुल 94,903 किसानों के बैंक खातों में 60 करोड़ 47 लाख रुपए की कृषि आदान-अनुदान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा करा दी गई है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जिल