चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने निभाई भागीदारी
Churu, Churu | Sep 14, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर गांव देपालसर निवासी चंदन पिलानिया की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों की पहल पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार रहे। डॉ. पुकार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।