चूरू: चूरू में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित, सेंटर पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए
Churu, Churu | Sep 14, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार सुबह 10 बजे जानकरी के अनुसार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच में आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। यहां पर परीक्षा से पहले हर उम्मीदवार की गहन चेकिंग की गई। मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी के जरिए जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।