जिले के बम्हनी बंजर के वार्ड क्रमांक 06 में बिना अनुमति लगाए गए विद्युत पोल को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे वार्ड के नागरिकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए विद्युत पोल हटाने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर बिना उचित अनुमति के पोल लगाए गए हैं।