गौरिहार: पचवारा गांव में खेत की मेड़ पर करंट लगने से महिला बाल-बाल बची
सोमवार की शाम 4 बजे बंसिया थाना क्षेत्र के पचवारा गांव में खेत की मेड़ पर अवैध रूप से प्रवाहित किए गए विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रामबाई पटेल अपनी बकरियां चराकर लौट रही थीं, तभी उनका हाथ करंट वाले तार से छू गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। संयोगवश बिजली आपूर्ति बंद होने से उनकी जान बच गई।