बड़ौद: शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोद में मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, शिक्षकों का किया सम्मान।
मामला आगर जिले के बड़ोद कस्बे का है जहां पर शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत शिक्षक नंदकिशोर शर्मा, प्रभु लाल कारपेंटर के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान संस्था प्रधान भानु प्रताप बैरागी द्वारा अतिथियों का स्वागत कर उन्हें गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर बधाई दी ।